राहुल गांधी और अखिलेश यादव हारेंगे लोकसभा चुनाव- डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दावा

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 03:35 PM (IST)

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रायबरेली और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को कन्नौज सीट से शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। मौर्य ने बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जिस तरह कन्नौज से चुनाव हारी थीं ठीक उसी तरह इस बार कन्नौज से सपा प्रमुख चुनाव हारने जा रहे हैं। 

मौर्य ने दावा किया कि चार जून को भाजपा 400 सीट पार करने जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि अगर इस बार हर बूथ पर भाजपा को पिछली बार से ज्यादा मत मिले तो विपक्ष के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जायेगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे भ्रष्टाचारी दलदल में फसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 'संविधान खतरे में' है, यह बात कह कर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। मौर्य ने जनता से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र को जिताने की अपील की। 

ये भी पढ़ें:- 'पहले जो लोग कहते थे राम हैं ही नहीं, राम मंदिर बनने के बाद वो कहते हैं राम तो सबके हैं...

CM Yogi In Unnao: लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के उन्नाव में पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि ''पहले जो लोग कहते थे राम हैं ही नहीं, अब राम मंदिर बनने के बाद कह रहे हैं राम तो सबके हैं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static