देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही सरकार : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 03:39 PM (IST)

शामली (पंकज मलिक) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के समापन के बाद से कांग्रेस भारत में हाथ से हाथ जोडों यात्रा निकाल रही हैं। जिसके तहत प्रदेश के शामली जिले में आज कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने केंद्र व राज्य की सत्ता पर काबीज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसा और देश को बांटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश को कोई एक साथ रख सकता है तो वह कांग्रेस है। इसलिए आगामी चुनावों में हमें कांग्रेस की सरकार बनाने के  साथ सांप्रदायिक ताकतों को हराना होगा।

PunjabKesari

जिले में किया यात्रा का शुभारंभ
कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को शामली जिले के कांधला कस्बे में कांग्रेस का हाथ हाथ से जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोगों के द्वारा देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। देश प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के नाम पर देश को बांटने का काम सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। आम जनता की जो समस्याएं (बेरोजगारी, गरीबी, इलाज, शिक्षा, व्यापार) हैं उनसे दूर रखने के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच दीवार खड़ा किया जा रहा है। बेरोजगारी पर कोई बात नहीं, महंगाई पर कोई बात नहीं कर रहा। किसानों की समस्याओं पर कोई बात नहीं हो रही है।

PunjabKesari

राहुल गांधी को जनता का भरपूर प्यार मिला
वहीं कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जनता से भरपूर प्यार मिला। लोगों ने कांग्रेस को जो प्यार और समर्थन दिया है उसी क्रम में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है। जिससे पूरे देश में आपसी भाईचारा व दिलों को जोड़ने का काम किया जा सके। अगर देश को कोई एक साथ रख सकता है तो वह कांग्रेस है। इसलिए आगामी चुनावों में हमें कांग्रेस की सरकार बनाने के  साथ सांप्रदायिक ताकतों को हराना होगा।

PunjabKesari

सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाएं
अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी का सीधा संदेश है कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार की जो भी जनविरोधी नीतियां हैं। उसे कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सामने ले कर आए। सरकार बनने से पूर्व इन्होंने जो वादे किए थे उन सब से जनता को रूबरू कराकर इनकी सच्चाई को उजागर किया जा सके। जिससे की आगामी चुनावों में भोली भाली जनता इनके दुष्प्रचार से बच सच्चाई के साथ खड़ी हो सके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static