ग्रेटर नोएडा: यादव सिंह के बेटे सन्नी यादव पर गिरी गाज, किया गया बर्खास्त

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 03:15 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: टेंडर घोटाले में जमानत पर छूटे ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के बेटे सन्नी यादव पर शिकंजा कस गया है। प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में प्रोजेक्ट विभाग में मैनेजर पद पर तैनात सन्नी यादव को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त की जाँच के बाद सन्नी यादव के खिलाफ कार्रवाई हुई है। 

क्यों किया गया बर्खास्त?
आरोप है कि प्राधिकरण में घोटाला सामने आने के बाद से सनी यादव बिना सूचना दिए नौकरी से गायब हो गया था। इसके चलते प्राधिकरण ने उसे निलंबित कर दिया था, लेकिन केंद्रीय सेवा नियमावली लागू होने के बाद उसकी बर्खास्तगी के लिए शासन को रिपोट भेजी गई थी।

बसपा के शासन काल में यादव सिंह की प्राधिकरण में बोलती थी तूती 
यहां पर बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के शासन काल में यादव सिंह की प्राधिकरण में तूती बोलती थी। अपनी पहुंच के बल पर उन्होंने अपने बेटे सनी यादव को भी ग्रेटर प्राधिकरण में नौकरी पर रखवा दिया था। सनी प्रबंधक के पद पर तैनात था। नोएडा प्राधिकरण के टेंडर घोटाला में अपने पिता यादव सिंह के जेल जाने के बाद उसने ऑफिस आना छोड़ दिया था। बिना अवकाश लिए गैर हाजिर हो गया था।

इसके बाद प्राधिकरण ने उसे नोटिस भी जारी किया था। जेल जाने पर प्राधिकरण ने सनी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर जाँच की थी। प्राधिकरण में केंद्रीय सेवा नियमावली लागु होने के बाद कार्रवाई का अधिकार शासन के पास चला गया। इसके चलते प्राधिकरण ने जांच रिपोर्ट भेजकर सनी यादव को बर्खास्त करने की संस्तुति शासन से की थी। शासन ने कार्रवाई करते हुए सनी यादव को बर्खास्त कर दिया है। 

सनी यादव को सेवा से बर्खास्त किया गया:  अपर मुख्य सचिव
आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर तैनात सनी यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई को लोक सेवा आयोग ने भी स्वीकृति दे दी है। 

जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं यादव सिंह
यहां पर बता दें कि पिछले दिनों कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यादव सिंह को जेल से रिहा किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static