BJP के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा में निधन

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 11:13 AM (IST)

Noida News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा हिमाचल एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का बीते शनिवार देर रात को नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। कलराज मिश्रा के पारिवारिक मित्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित त्यागी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद सत्यवती मिश्रा को हाल ही में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उनका हालचाल जानने के लिए शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे। त्यागी ने बताया कि सत्यवती मिश्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नोएडा के सेक्टर-51 स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार आज दोपहर नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- 'खुदाई में मिला है सोना'... झांसा देकर लाखों ठगने वाले गिरोह पर पुलिस की स्ट्राइक, महिला समेत 3 गिरफ्तार

सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। लोगों ने पंडित कलराज मिश्रा और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। सत्यवती मिश्रा के निधन पर सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static