दूल्हे ''योगी'' को ससुर ने गिफ्ट किया बुलडोजर, जिले में चर्चा का विषय बनी यह अनोखी शादी

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 09:09 AM (IST)

हमीरपुर(रविन्द्र सिंह): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दहेज का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां लड़की के पिता ने होने वाले दामाद को दहेज में बुलडोजर ही दे दिया और साथ में बेटी को एक नसीहत भी दी। इस शादी की चर्चा इस समय सुर्खियां बटोर रही है।

PunjabKesariदूल्हा बने 'योगी' को दहेज में मिला बुलडोजर
जानकारी मुताबिक हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जिसमें दूल्हा बने 'योगी' को दहेज में बुलडोजर मिला है। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। जिले में किसी को दहेज में बुलडोजर देने का यह पहला मामला सामने आया है।विधान सभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा पूरे देश में हुई थी। दिनों दिन बुलडोजर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिले में एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। यह विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी है।

PunjabKesariदहेज में लग्जरी कार नहीं, दिया है बुलडोजर
आपको बता दें कि बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया है। 16 दिसंबर को जब बेटी बुलडोजर के साथ विदा हुई तो लोग देखते रह गए। परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। अगर नौकरी नहीं तो, इससे रोजगार मिल सकेगा। वहीं योगी को मिले बुलडोजर की चर्चा लोगों की जुबान पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static