घोर अनर्थ! मौलाना ने झाड़-फूंक के बहाने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 04:04 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मौलाना का झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेटी ने मां से यह घटना बताई तो बदनामी के डर से मां चुपचाप हो गई। जब किशोरी ने पिता से यह घटना बताई तो पिता ने मौलाना के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, उन्नाव के थाना अजगैन स्थित दरियापुर निवासी मौलाना मोहनलालगंज के एक गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ाया करता है और उसी गांव में किराए के मकान में झाड़-फूंक भी करता है। चार महीने पहले उसी गांव की 15 वर्षीय किशोरी मौलाना के पास झाड़-फूंक के लिए गई थी। इस दौरान मौलाना ने उसे अंदर ले जाकर  उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह घटना जब किशोरी ने अपनी मां को बताई तो मां ने बदनामी के डर से चुप्प हो गई। बेटी को भी ऐसा करने से मना कर दिया।

वहीं, 8 दिन पहले जब किशोरी के पिता मुंबई से वापस घर लौटे तो किशोरी ने मौलाना की गंदी हरकत के बारे में बताया। पिता ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी मौलाना फखरे आलम को कनकहा से दबोच लिया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static