प्रतापगढ़ में बदमाशों का आतंक जारी, जमीनी विवाद में दंपति की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 06:00 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कोतवाली अंतू क्षेत्र में शुक्रवार को जमीनी रंजिश के चलते दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि रामपुर प्राण गांव निवासी दिनेश सिंह (35) और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह (32) की उनके घर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई।

ग्रामीणों के मुताबिक दंपति के प्लाट पर दबंगों ने फर्जी बैनामा करवा कर कब्जा कर लिया था जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त था। शुक्रवार को दबंग मृतक के घर पहुंचे और दिनेश सिंह को मारने लगे। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी दबंगों ने पीटा। इसके बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि मृतक दंपत्ति ने जमीनी विवाद में दबंगों के खिलाफ पहले भी शिकायत की थी। उस समय पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए रफा-दफा करा दिया लेकिन दबंग आज एक बार फिर उनके घर पहुंचे और मारपीट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static