UP: गुरमीत सिंह राम रहीम सुबह पहुंचे बागपत के बरनावा आश्रम, एक महीने की पेरोल पर हैं बाहर

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 12:04 PM (IST)

बागपत: साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गए है। आज सुबह 8:50 पर डेरा प्रमुख का काफिला बरनावा के डेरा आश्रम पहुंच गया। इस दौरान वहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।  डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिलने की पुष्टि होने के बाद से ही डेरा आश्रम बरनावा पर पूरी व्यवस्था कर ली गई थी। जैसे ही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम डेरे पर पहुंचे, उनके अनुयायी खुशी से उछल पड़े। 

PunjabKesari
जानकारी मुताबिक इससे पहले गुरमीत राम रहीम को 1 महीने की परोल दी गई थी। जून में भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को जेल से बाहर लाया गया था। जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने आश्रम में गए थे। बता दें कि दो साध्वियों के साथ रेप और 2 हत्याओं का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। 

PunjabKesari
बाताया जा रहा है कि इस बार राम रहीम डेरा बरनावा पर ही दीपावली मनाएंगे। गुरमीत राम रहीम को इसी साल 7 फरवरी में भी 21 दिन की परोल दी गई थी। 28 फरवरी को पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया था। वहीं  पिछले साल भी डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक का आपातकालीन परोल दी गई थी। फिलहाल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख हरियाणा की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static