Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी के सर्वे का 5वां दिन, परिसर में पहुंची ASI की टीम....जांच जारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 08:51 AM (IST)

Gyanvapi ASI Survey: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने पांचवें दिन ज्ञानवापी परिसर का अपना वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी रखा है, हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने मंगलवार को कहा कि सर्वेक्षण आज सुबह 8 बजे शुरू होगा, उन्होंने कहा कि गुंबद का सर्वेक्षण पूरा नहीं हुआ है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए, वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वेक्षण आज सुबह 8 बजे शुरू होगा। ऐसा लगता है कि गुंबद का सर्वेक्षण पूरा नहीं हुआ है। 'तहखाना' का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। मलबे को हटाए बिना फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं की जा सकती। वहीं  ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारी सुरक्षा तैनात की गई थी क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा सर्वेक्षण अभी भी चल रहा है।

PunjabKesari

आज खोला जा सकता है तहखाना: हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक
मिली जानकारी के मुताबिक, ज्ञानवापी परिसर में एएसआई द्वारा चल रहे सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने कहा कि तहखाना आज खोला जा सकता है। हम सर्वेक्षण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सुबह उठना और ड्यूटी के लिए जाना हमारी दिनचर्या बन गई है।  हमारा काम निगरानी करना है। हमने बातचीत की है और सर्वेक्षण सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।

PunjabKesari

इलाहाबाद HC के आदेश के बाद पिछले शुक्रवार से शुरू हुआ ASI सर्वेक्षण
आपको बता दें कि वुज़ू खाना को छोड़कर, काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पिछले शुक्रवार से शुरू हुआ, जिसने एएसआई को यह निर्धारित करने के लिए सर्वेक्षण करने की अनुमति दी कि क्या 17 वीं शताब्दी की मस्जिद का निर्माण पूर्व में किया गया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को मुस्लिम पक्ष, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें वाराणसी अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें एएसआई को 'वज़ुखाना' क्षेत्र को छोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गई थी, जहां एक "शिवलिंग" है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static