Haj Yatra 2023: UP से हज यात्रा के लिए रिकॉर्ड संख्या में जाएंगे यात्री, हज कमेटी आफ इंडिया ने जारी किया कोटा
punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 02:30 PM (IST)

Haj Yatra 2023: भारत (India) में हज यात्रा 2023 (Haj yatra 2023) के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया (Haj Committee of India) ने राज्यों के लिए कोटा (quota) तय कर दिया है। इसमें से सबसे ज्यादा कोटा उत्तर प्रदेश (UP) राज्य के लिए तय किया गया। इस बार हज यात्रा के लिए प्रदेश से सबसे ज्यादा यानी करीब 30 हजार हज यात्री जाएंगे।
यूपी से हज यात्रा पर जाएंगे 30 हजार यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक हज यात्रा के लिए भारत को 1.75 लाख जायरीन का कोटा मिला है। इसमें से सबसे ज्यादा करीब 30 हजार हज यात्री उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से हज यात्रा पर जाएंगे। यूपी राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मोहसिन रज़ा (Mohsin Raza) ने ये मंगलवार को ऐलान किया। दरअसल, हज सत्र 2023 के लिए भारत से करीब पौने 2 लाख हज यात्रियों का कोटा आरक्षित हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा यूपी के हज यात्री हज यात्रा (haj yatra) पर जा सकेंगे।
हज यात्रा पर योगी सरकार करेगी बेहतर इंतजाम
इस हज यात्रा के लिए हज समिति की तरफ से तय किया गया है कि, यूपी सर्वाधिक जायरीन को हज यात्रियों के लिए भेजेगा। महिलाओं को अकेले हज यात्रा पर जाने की छूट पहले ही दी जा चुकी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मोहसिन रजा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास (Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas) के मूल मंत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहले की तरह 2023 की हज यात्रा पर यूपी सरकार (UP government) बेहतर इंतजाम करेगी।
यह भी पढ़ेंः Auto Driver की मौत के बाद परिजनों का आरोप- Accident के बाद पुलिस की पिटाई से हुई धर्मपाल यादव की मौत
26 जून से शुरू हो रही है हज यात्रा
हज यात्रा 26 जून से शुरू हो रही है और 1 जुलाई तक चलेगी। मक्का मदीना में इस दौरान हज यात्रा प्रतीकात्मक तौर पर चली। हालांकि कोरोनावायरस की महामारी एशियाई देशों में मंद पड़ने के बाद इस बार लाखों की तादाद में जायरीन हज पर जाने वाले हैं। वहीं, भारत सरकार हज यात्रा और हज यात्रियों के लिए हर साल हज पॉलिसी (hajj policy 2023) भी जारी करती है। इसके तहत यात्रियों को हज यात्रा से जुड़े नियम कायदे बताए जाते हैं, ताकि वहां जाकर उन्हें किसी तरह की परेशानी में न हो।