मौसम का डबल अटैक! इस तारीख से UP में आंधी जैसी हवाएं, झमाझम बारिश—IMD का बड़ा अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 08:07 AM (IST)

UP Weather UPdate: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी बारिश तो कभी घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में मौसम फिर बदलने वाला है। काले बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। यह सिलसिला अगले 72 घंटों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

31 जनवरी: पश्चिम में साफ, पूर्व में कोहरा
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार: 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय 100 से 500 मीटर दृश्यता वाला घना कोहरा देखने को मिल सकता है

1 फरवरी: तेज हवाएं और बारिश के आसार
- पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
- कई इलाकों में काले बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना
- 2 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आसमान में बादल छाए रहेंगे

इन जिलों में दिखेगा कोहरा
शनिवार को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच समेत आसपास के जिलों में कोहरे की स्थिति बन सकती है।

इन जिलों में रहेगा साफ मौसम और धूप
सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, अयोध्या, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, झांसी, महोबा, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर और इटावा में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।

लखनऊ और नोएडा का हाल
लखनऊ:
आसमान साफ रहेगा
न्यूनतम तापमान: 12°C
अधिकतम तापमान: 23°C

दिन में धूप-छांव का दौर
नोएडा:
सुबह हल्का कोहरा
न्यूनतम तापमान: 10°C
अधिकतम तापमान: 21°C
अगले 24 घंटों में हल्के बादल

दो नए पश्चिमी विक्षोभ आ रहे
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार: 2 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। 5 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इन सिस्टम्स के कारण उत्तर भारत के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static