हमीरपुर: दो गुटों में खुनी संघर्ष, एक की मौत, एक घायल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 03:06 PM (IST)

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में दो गुटों में खुनी संघर्ष हुआ जिसमें एक गुट के एक शख्स की मौत हो गई है तो दुसरे गुट का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झाँसी रेफर किया गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। 

मामला राठ क़स्बा के सिकंदरपुरा का है जहां आज दो गुटों में खुनी संघर्ष हुआ है। दोनों तरफ से गोली चली है। इस बीच एक शख्स की मौत हुई है। वहीं दुसरे गुट का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि मामले की तफ्तीश पुलिस कर रही है।  इस घटना में रघुवीर नाम के एक शख्स की सीने में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। रघुवीर के परिजनों का कहना है कि मकान बनवाने को लेकर उनकी पुरानी लड़ाई चली आ रही थी। आज अचानक सुरेश लेखपाल अपने साथियों के साथ आया और खाना खाते समय रघुवीर को गोली मार दी। 

मृतक के परिजनों की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें हमलावर सुरेश लेखपाल भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जिसे प्रथम उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे झाँसी रेफर कर दिया है। घटना स्थल पर पहुंचे हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक दो गुटों में हुए संघर्ष पर अभी साफ़-साफ़ कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static