संभल की शाही जामा मस्जिद का बदल गया नाम? जानें अब किस नाम से जानी जाएगी ये

punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 12:16 PM (IST)

संभल : यूपी के संभल जिले में स्थित शाही जामा मस्जिद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। हिंदू पक्ष इसे मंदिर बताता है, तो मुस्लिम पक्ष इसे जामा मस्जिद कहता है। इसी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मगर, अब इस मस्जिद के नाम को लेकर एक अलग लड़ाई छिड़ गई है। लोग इसे जामा मस्जिद के नाम से जानते हैं। वहीं, एसआई के दस्तावेजों में इसका नाम जुमा मस्जिद बताया गया है।

ASI ने मस्जिद पर लगवाया नया बोर्ड 
दरअसल, मजिस्द के पास बनने वाली सत्यवृत पुलिसचौकी में एक नया बोर्ड रखा गया है। इस बोर्ड में मस्जिद का नाम जुमा मस्जिद लिखा गया है। इस बोर्ड को मस्जिद में लगाए जाने की बात कही जा रही है। बोर्ड पर लिखा है- भारत सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षित स्मारक, जुमा मस्जिद, सम्भल – 244302 (उ.प्र.)। इस बोर्ड पर मस्जिद का जुमा मस्जिद देखकर लोग सवाल उठाने लगे हैं। एएसआई के दस्तावेजों से ये साफ है कि वो इस मस्जिद को जुमा मस्जिद मानता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static