बारात में नाच रहीं हिंदू महिलाओं पर हसन खान का अभद्र कमेंट, खुद को बताया पुलिसकर्मी, फिर जो हुआ... चौंका देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 03:32 PM (IST)

बरेली : यूपी के बरेली जिले से एक विवादास्पद मामला सामने आया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक बारात में नाच रही महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

तफ्सील से जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, इज्जतनगर क्षेत्र में आयोजित एक बारात के दौरान कार में बैठा हसन खान नामक युवक डांस कर रही महिलाओं का वीडियो बनाता है और उन पर अभद्र टिप्पणियां करता है। वीडियो में वह महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता सुनाई देता है। आरोपी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा भी किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

खुद को बताता था पुलिसकर्मी
वीडियो में आरोपी खुद को पुलिस से जुड़ा बताने की कोशिश भी करता है। वह कथित तौर पर एक दारोगा को ‘सर जी’ कहकर संबोधित करता है और उनके साथ ड्यूटी करने का दावा करता है। हालांकि, पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी न तो पुलिस विभाग में कार्यरत है और न ही किसी सरकारी सेवा से जुड़ा है।

पुलिस की कार्रवाई
मामले को लेकर हिंदू संगठन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 250 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी अक्सर पुलिस का मोनोग्राम लगी जैकेट पहनकर घूमता था, जिससे लोग उसे सिपाही समझ लेते थे। वह शांति समिति की बैठकों में थाने आता-जाता था और इसी का फायदा उठाकर उसने खुद को पुलिसकर्मी बताने की कोशिश की।

SSP का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत हिंदू संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करते हुए की थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static