क्या आपने देखा संत प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो? सिर्फ दो घंटे में मिले 9.5 लाख से अधिक लाइक, हो रहा खूब वायरल
punjabkesari.in Friday, Dec 26, 2025 - 02:36 PM (IST)
Sant Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग से साझा किया गया है। लोग इस वीडियो को देखकर बहुत खुश हो रहे है और जमकर शेयर कर रहे है।
क्या है इस वीडियो में...
वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज यमुना नदी के किनारे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों ओर बड़ी संख्या में पक्षी उड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वहां कोई उत्सव का माहौल हो। इस दृश्य ने लोगों का ध्यान खूब खींचा है।
लोग कर रहे खूब लाइक और कमेंट
इस वीडियो को शेयर किए जाने के महज दो घंटे के भीतर ही करीब 9.5 लाख लोगों ने लाइक कर दिया। लाइक्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं। कमेंट बॉक्स में लोग “राधे-राधे” लिखकर अपनी आस्था और भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

