मकान मालिक का बेरहम चेहरा आया सामने, विधवा महिला नहीं दे पाई किराया तो पेड़ से बांधकर पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 04:00 PM (IST)

हमीरपुर: जनपद से एक मकान मालिक का बेरहम चेहरा सामने आया है। जहां पर एक किराये दार महिला ने समय से किराया न दे सकी तो मकान मालिक ने विधवा महिला को बंधक बना कर पीटा और सब समान घर से बाहर फेंका दिया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने महिला को मुक्त करा दिया है। महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों गिरफ्तार भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला हमीरपुर के शहर कोतवाली अंतर्गत जेल तालाब इलाके का बताया जा रहा है। जहां पर शोभा देवी के पति की मौत हो चुकी है। वह भागीरथ प्रजापति के मकान में किराए पर रह रही थी। मेहनत, मजदूरी करने वाली शोभा देवी कोरोना काल में काम नहीं मिल पाने की वजह से कई महीनों से मकान मालिक का किराया नहीं दे पा रही थी। जिसके चलते रविवार को मकान मालिक के घर की महिलाओं ने शोभा देवी को जबरन मकान से निकाल कर घर के बाहर पेड़ से बांध दिया। उसकी गृहस्थी का सभी सामान घर कर बाहर फेंक दिया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शोभा देवी को छुड़ा कर आजाद कराया।

SSP संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।  जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static