UP में रफ्तार का कहर! पेड़ से टकराई बेकाबू कार, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, दो जख्मी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:29 PM (IST)
Raebareli News : रायबरेली जिले के डीह क्षेत्र में बुधवार को तेज गति से जा रही एक कार के पेड़ से जा टकराने के कारण उस पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डीह थाना क्षेत्र में डीह-परशदेपुर मार्ग पर गोपालपुर के नजदीक आज सुबह तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी।
यह भी पढ़ें : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
इस हादसे में कार सवार तीन लोगों मुकेश (50), उसके बेटे कुणाल (20) और साले रामू (24) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चंदन और अभिषेक नामक व्यक्ति जख्मी हुए हैं। उन्हें गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।
यह भी पढ़ें : UP में दर्दनाक हादसा, पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Fatehpur News : फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात पड़ोसी के घर पानी भरने गए भाई-बहन की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे राधा नगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में झुग्गी में रहने वाले राकेश शर्मा की बेटी शिवांशी (सात) और बेटा शत्रुघ्न (पांच) सफाई के लिए खुले छोड़े गए सेप्टिक टैंक में फिसल कर गिर गये और उसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई .... पढ़ें पूरी खबर .....

