रायबरेली में पेड़ ने ली 3 दोस्तों की बलि; कार बनी कब्रगाह, लाशों की हालत देख फटी रह गईं पुलिस की आंखें!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:44 PM (IST)

RaeBareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। रफ्तार का कहर ऐसा था कि कार के पेड़ से टकराते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायलों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास हुआ। प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी पांच दोस्त रायबरेली से वापस अपने घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे एक बड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

अस्पताल ले जाते समय तीसरे ने तोड़ा दम
पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोन के अनुसार, कार में सवार मुकेश कुमार और कुणाल कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान विष्णु ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जिससे पूरे सांगीपुर इलाके में मातम पसरा है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे में घायल चंदन मिश्रा और अभिषेक सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा केवल तेज रफ्तार की वजह से हुआ या फिर चालक को झपकी आने या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह भीषण टक्कर हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static