UP में गर्मी की दस्तक या भारी बारिश; जानिए Weather Update
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 09:19 AM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दो दिन में प्रदेश के कई जिलों में बारिश और साथ में ओले भी गिरे। जिससे जन-जीवन प्रभावित हो गया। (up weather) लेकिन, रविवार को फिर से मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी का असर महसूस होने लगा। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा था।
आज कैसा रहेगा मौसम|?
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ (Lucknow Weather) का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को वाराणसी (बीएचयू) का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। बाराबंकी, कानपुर (आइएएफ), गोरखपुर, बहराइच, फतेहपुर, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, गाजियाबाद, बस्ती और हमीरपुर जैसे कई शहरों में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
इस दिन चलेगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक, 3 और 4 मार्च को धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। (weather today) इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 5 और 6 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस होगा। (IMD Report) मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 3-4 दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, और मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है। आगरा में 5 और 6 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।