सीतापुर में भारी बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत 3 की मौत
punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 10:04 AM (IST)

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार रात भारी बारिश के कारण दीवार ढहने की दो घटनाओं में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, पहली घटना घटना मिश्रिख क्षेत्र के अमतामऊ गांव में हुई, जहां भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से दो बच्चों, सुदामा (एक वर्ष) और केशकली (तीन साल) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में बच्चों की मां व बड़ी बहन घायल हो गई और उन्हें मिश्रिख के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
दूसरी घटना हरगांव थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां 66 वर्षीय फूलमती नाम की एक महिला की घर की दीवार गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में फूलमती की पोती गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज जारी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं