तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे ऑटो को रौंदा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 07:08 PM (IST)

हमीरपुर: जिले में नेशनल हाईवे 34 उस समय भीषण सड़क हादसा देखने को उस समय मिला जब आम से लदे तेज रफ्तार  पिकअप ने सवारियों से भरे ऑटो को रौंद दिया। हादसा तीन दर्दनाक था कि घटनास्थल पर ही 6 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर घटना पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मौदहा सीएससी भेजा जहां पर डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि मामला हमीरपुर  NH 34 का है। जहां पर आम से लदा हुआ तेज रफ्तार पिक ने यात्रियों से भरी ऑटो रिक्शा को रौंद दिया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हो गए है।  घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static