राहुल कितनी भी कोशिश कर लें, कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते: मेनका गांधी

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 10:47 AM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सभी पार्टियां एक दूसरे को घेरने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता मेनका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक निजी चैनल में बात करते हुए गांधी ने कहा कि  राहुल गांधी कितनी भी कोशिश कर लें, कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अगर कोई करिश्मा हो जाए तो मैं कह नहीं सकती हूं।

बता दें कि भाजपा नेता मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर और वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं। मेनका गांधी पीलीभीत से 6 बार सांसद रही हैं और 2009 में आंवला लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं। वरुण गांधी ने 2014 में सुल्तानपुर से 2 लाख 28 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीता था। साल 2014 में वरुण गांधी को 4,10,348 मत हासिल हुए थे जबकि बसपा के पवन पांडेय को 2,31,446 वोट मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static