पति ने सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, मां की मौत का मंजर देख घबराई 12 साल की मासूम

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 11:45 AM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां देर रात पत्नी को सोते समय पति ने कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। ऐसे में नींद खुलने पर बेटे ने अचानक मां की मौत का मंजर देखा तो वह हैरान रह गई। उसने दौड़कर पड़ोस में रह रहे दादा के घर पहुंची। जिसके बाद मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने आरोपी पति को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला? 
जानकारी के मुताबिक, जिले के शेषा निवासी लालचंद्र ने अपनी 38 वर्षीया पत्नी श्यामपति की रात में सोते समय हत्या कर दी। गुरुवार की शाम को खाना खाने के बाद सभी लोग घर में सो गए थे। लालचंद्र की 12 वर्षीया बेटी व उसके तीन अन्य छोटे बेटे भी सो रहे थे। मौका पाकर आधी रात को लालचंद्र ने सोते समय कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी श्यापति की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। श्यामपति ने शोर मचाया तो 12 वर्षीय बेटी की नींद खुल गई।
PunjabKesari
मां को खून से लथपथ देखकर बच्ची बेहद घबरा गई। जिसके बाद वो करीब सौ मीटर की दूरी पर रह रहे दादा हरिश्चंद्र के घर दौड़कर पहुंची। उसने पूरी घटना की जानकारी अपने दादा को दी। उधर, हत्या करने के बाद लालचंद्र भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया। जिसके बाद हत्यारे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मऊ राजकमल,थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। 
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
सीओ ने बताया कि लालचंद्र व उसकी पत्नी श्यामपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इसके बाद लालचंद्र ने वारदात को अंजाम दे दिया। उसने कुल्हाड़ी से गर्दन में वार कर हत्या की है। घटना की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि इनकी शादी को 18 वर्ष हो चुके थे, मृतक महिला की एक लड़की व 3 लड़के है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static