बहन ने नहीं किया दीदी का ख्याल, पति का पत्नी से भरा मन, ब्याह लाया साली; फिर शख्स का खुला ऐसा राज, दोनों बीवीयां दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं थाने
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 06:33 PM (IST)

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ निवासी निखिलेश उर्फ पिंटू राम की पहली शादी करीब 10 साल पहले भदाहू की रहने वाली चंद्रकला नामक सुवती से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। सबकुछ अच्छा चल रहा था। मगर, फिर निखिलेश अपनी ही साली से दिल लगा बैठा। साली भी जीजा के प्यार में पगला गई। उसने दीदी का ख्याल किए बिना जीजा के साथ 2 साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली।
दोनों पत्नियां पहुंची थाने
मामला यहीं नहीं थमा, जब दीदी को इसकी खबर हुई तो वो गुस्सा हो गई और मायके चली गई। उसने पति, सास और ससुर पर केस दर्ज करा दिया। बाद में चंद्रकला अपने पति के घर ही रहने लगी। इधर, पिंटू 2 दिन पहले अपनी दूसरी पत्नी को भी घर ले आया। फिर कुछ ऐसा हुआ कि उसने दूसरी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इस पर नंदिनी भी पिंटू राम की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।
पुलिस जीप पर किया हमला
ऐसे में पुलिस का दिमाग चकरा गया। डायल 112 की पुलिस टीम को भी उसने नहीं बख्शा। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने दोनों पत्नियों के साथ मारपीट की और टंगारी से पुलिस की जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक हरि शंकर सिंह के अनुसार आरोपी से टंगारी बरामद कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।