शादी के बाद पति निकला गंजा! पत्नी ने ब्लैकमेल और धोखाधड़ी में FIR दर्ज कराई, सच जानकर उड़ जाएंगे होश!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 06, 2026 - 01:16 PM (IST)

Noida News:  दिल्ली के नजदीकी नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल के 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला जनवरी 2024 में हुई शादी से जुड़ा है और अब यह गंभीर कानूनी विवाद बन गया है।

शादी से पहले घने बालों का वादा, शादी के बाद सच सामने आया
शिकायतकर्ता लाविका गुप्ता, जो नोएडा के गौर सिटी एवेन्यू-1 में रहती हैं, ने पुलिस को बताया कि शादी के समय उनके पति संयम जैन के बारे में कई अहम जानकारियां छुपाई गई थीं। महिला का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि उनका होने वाला पति घने बालों वाला है। लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह पूरी तरह गंजा है और बालों का पैच इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, शादी से पहले पति की आय और शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी गलत जानकारी दी गई थी। शादी के बाद महिला को असलियत का पता चला, जिससे उसे मानसिक और भावनात्मक चोट पहुंची।

पति पर ब्लैकमेल और शारीरिक हिंसा का आरोप
लाविका ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उनकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति ने विदेश यात्रा के दौरान महिला के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति ने थाईलैंड से भारत में गांजा लाने के लिए दबाव भी डाला। बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पूरी जांच की जा रही है और सभी आरोपों की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पति तथा ससुराल पक्ष के चार अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static