इस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ जबरदस्ती...अभद्रता और मारपीट, कपड़े तक फाड़ दिए! पति समेत इन लोगों पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 04:27 PM (IST)

Agra News: यूपी के आगरा से एक ऐसा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसने रिश्तों, सोशल मीडिया और कानून, तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह मामला एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके साथ अभद्रता, मारपीट और जबरदस्ती की गई है। आरोप है कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। 

अब जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला चित्राहाट क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला जो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है, उसका आरोप है कि19 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता के घर पर कुछ दबंगों के साथ उसका पति, सास और ननद का पति पहुंचे। उसका आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए और उसके साथ अभद्रता की। उसके कपड़े फाड़े गए, उसके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।  

जान से मारने की दी धमकी
पीड़ता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उसने कहा कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। उसकी शिकायत पर चार लोगों को नामजद करते हुए कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें 11 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके बच्चों को भी जान का खतरा है। 

चर्चा का विषय बना मामला
महिला ने बताया कि उसकी ननद और ननदेऊ सोशल मीडिया पर सक्रिय इनफ्लुएंसर हैं, जिनके नाम संजना और श्याम बताए जा रहे हैं। पारिवारिक विवाद पहले से चल रहा था, लेकिन अब यह मामला आपराधिक मुकदमे तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण यह प्रकरण तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static