पत्नी को ससुराल से लेकर लाैट रहा था पति; रास्ते में पुल से दे दिया धक्का, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही...
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 12:18 PM (IST)

आगरा: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर लौट रहा था। रास्ते में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने ईदगाह रेलवे पुल पर बाइक राेकी और पत्नी को 20 फीट नीचे फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। राहगीरों ने पति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया। घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ ने पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पति से पूछताछ की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, नगला छउआ, शाहगंज निवासी कुलदीप जूता कारखाना में काम करता है। उसकी शादी 3 साल पहले खेरिया मोड़ निवासी चंचल के साथ हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस कारण 45 दिन पहले चंचल मायके आ गई। तब से यहीं पर रह रही थी। बुधवार को कुलदीप अपने ससुराल गया और पत्नी को घर लेकर आने लगा। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। इस पर कुलदीप ने बाइक को पुल पर रोक दिया। चंचल को पुल से धक्का दे दिया। वह रेलवे लाइन के किनारे पर गिरी। इससे उसको काफी गंभीर चोटे आई है।