पत्नी की खौफनाक करतूत, घर में आग लगाकर पति को जिंदा जलाया, वारदात से दलहाल इलाका

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 03:49 PM (IST)

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति को घर के अंदर बंद कर घर में आग लगा दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी टोला पिपरा गांव की है। घटना के समय महिला का पति घर के अंदर सो रहा था। 

पुलिस ने बताया कि रामपत अपने घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी सुमित्रा ने घर में आग लगा दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई। आग की चपेट में आने से रामपत की जलकर मौत हो गई। बाद में रामपत का जला हुआ शव घर के भीतर से बरामद किया गया। घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो अंदर रामपत का जला हुआ शव मिला।

ग्रामीणों के मुताबिक रामपत (65) और सुमित्रा (60) के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पहले भी अपने पति को जान से मारने की कोशिश कर चुकी है। श्यामदेउरवा पुलिस थाने के प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आरोपी सुमित्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी महिला को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static