अखिलेश का पलटवार, कहा-संविधान नहीं होता तो मठ में घंटा बजा रहे होते योगी

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 03:39 PM (IST)

गोरखपुर: सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। 

अखिलेश ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी (योगी आदित्यनाथ) हमें कहते हैं कि अगर संविधान नहीं होता तो हम लोग गाय-भैंस चरा रहे होते। सोचो नेताजी(मुलायम सिंह यादव) जो 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और देश के बेहतरीन रक्षा मंत्री रहे उनके बारे में ऐसा सोचते हैं तो आप लोगों के बारे में कैसा सोचते होंगे? सोचो हमारे कुर्मी, धोबी, पाल, निषाद, मौर्य समाज के बारे में ये क्या सोचते होंगे। 

अखिलेश ने कहा कि हम गाय-भैंस वाले हैं कुछ भी नहीं होगा तो इससे काम चला लेंगे। दूध-दही से काम चला लेंगे। लेकिन हम बाबा मुख्यमंत्री जी से कहना चाहते हैं कि अगर संविधान नहीं होता तो आप यहीं मठ में बैठकर घंटा बजा रहे होते। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static