जरुरी सूचना: अब किसानों से खरीदी जाएगी पराली, इतने रुपए होगी एक टन की कीमत, पढ़ ले पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 05:56 PM (IST)

देवरियाः पराली ना जलाने को लेकर पूरे प्रदेश में प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पराली को लेकर अब देवरिया जिले में अनोखी पहल के चलते किसानों को राहत दी है। पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और किसानों पर होने वाले जुर्माना से किसानों और पर्यावरण को बचने के लिए उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। जिसमें वह किसानों से पराली खरीदेगें।

दरअसल देवरिया जिले के DM जे पी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बायो एनर्जी बोर्ड की बैठक कर पराली के व्यावसायिक प्रयोग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पराली निस्तारण को लेकर एग्रीगेटर उद्यमी और किसानों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित कराया, जिसमें एक आम सहमति हुई है। इसी दौरान बैठक में मौजूद उद्यमी शुभम बायो एनर्जी देवरिया और इंडियन ऑयल कारपोरेशन के उद्यमी आकाश श्रीवास्तव ने किसानों से पराली खरीद का आश्वासन दिया। जिसके चलते किसानों और शुभम बायो एनर्जी के बीच 150 रुपए की दर से पराली खरीदने की सहमति हुई  है।

बता दें कि इसमें किसानों से डेढ़ सौ रुपए क्विंटल की दर से पराली खरीदी जाएगी। वहीं, अगर कोई किसान पराली को निर्धारित केंद्र पर ले जाकर बेचा गया तो उसे इसके लिए 2 सौ रुपए क्विंटल की दर से कीमत मिलेगी। वहीं, कंपनी के मालिक हीरालाल गुप्ता ने बताया कि पराली का आधुनिक तकनीकी से इस्तेमाल कर वे पराली से बॉयो कोल बनाएंगे। फिलहाल अभी तक जिले में एक ही पराली क्रय केंद्र खोला गया है, लेकिन जल्द ही और भी नए केंद्र बनाए जाएगे। वहीं, शुभम बायो एनर्जी द्वारा रतनपूरा गांव के एक किसान से 15000 रुपए में 10 टन पराली खरीदी गई है। जिसका  एक चेक SDM सदर सौरभ सिंह द्वारा किसान दयानन्द गुप्ता को दिया गया है।

इसके साथ ही DM ने पराली के व्यावसायिक उपयोग के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। जिसके जरिए किसानों को इस बात से आवगत करवाया जाए कि उन्हें पराली जलाने से कोई आर्थिक लाभ नहीं मिलता है, लेकिन अगर यही पराली वह बेचते है तो इसके लिए उन्हें पैसे दिए जाएगे। जिससे उनकी आए में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, DM ने बताया कि पराली की खरीद को बढ़ाने के लिए और भी उद्यमियों से बातचीत चल रही, जिससे कि हर तहसील में उद्यमी और किसानों से पराली खरीदी जा सके। उन्होंने आगे बताया कि पराली खरीदने वाली फर्म किसान से सीधे पराली खरीदेंगी और उसका पैसा उन्हें तत्काल देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static