रिश्ता शर्मसार: आगरा में मौसेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात... भ्रूण लेकर थाने पहुंचा पीड़िता का पिता

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 11:40 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में मनसुखपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने कथित रूप दुष्कर्म किया और उसके गर्भवती होने पर गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना के निरीक्षक गिरीश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके अनुसार किशोरी सात माह की गर्भवती थी तथा भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ रिश्ते के मौसेरे भाई ने सात महीने पहले दुष्कर्म किया था तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

तहरीर के अनुसार धमकी से डरकर किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात को घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उनको सब कुछ पता चल गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static