मिर्ज़ापुर में हिंदू युवक ने घर के पास बनाया मजार...गांव वालों ने विरोध करते हुए तोड़ा, बोले- 'गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, उगाही के लिए किया था निर्माण'
punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 07:43 PM (IST)
Mirzapur News, (बृजलाल मौर्या): उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में हिंदू युवक ने घर के पास मजार बना कर पूजा शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी गाँव के लोगों को हुई तो ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मजार को तोड़ दिया।

बता दें कि जिगना थाना अंतर्गत कुशहां गाँव के तिवारीपुर मजरा में तालाब के किनारे गांव के रहने वाले निवास सिंह ने मजार बना दिया। इसकी पूजा शुरू कर दिया। गांव में मजार बनाने की जानकारी होने के बाद गांव में तनाव फैल गया। गांव में एक भी मुस्लिम नहीं होने के बावजूद गांव में मजार बनते देख चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। गांव के लोग विरोध जताते हुए मजार के आपस इकठ्ठा होने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मजार को तोड़ दिया। मौके पर पहुची पुकिस ने गांव वालों को शांत किया।

गांव के रहने वाले हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह गहरवार का कहना है कि गांव के रहने वाले क्षत्रिय परिवार के निवास सिंह ने यह मजार बनाया है। उनका कहना है वह प्रेत-जिन्न बाधा से निजात पाने के लिए यह मजार बनवाने की बात कर रहे हैं। मगर गांव में जहाँ एक भी मुस्लिम नहीं है यह मजार बनाना गलत है। चंदा के लिए मजार बना कर माहौल को खराब किया जा रहा है। वहीं फोन पर जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है मजार को लेकर गांव वालों की आपत्ति थी। जिस पर मजार को खुद घर वालो ने तोड़ कर हटा दिया है। मौक़े पर शांति व्यवस्था कायम है।
मुन्ना सिंह गहरवार-ग्रामीण का कहना है कि- यह मजार गाँव के रहने रहने वाले निवास सिंह ने बनाया था।जो चंदा वसूलने का काम करते हैं। गांव वालों के विरोध के बाद प्रशासन के लोग मौके पर आए और मजार को तोड़ कर समतल किया गया।

