UP: ग्राम प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट, गोलीबारी, 3 घायल

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 06:18 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के सदीरनपुर गांव में आज सुबह एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच प्रधानी की पुरानी रंजिश के चलते पथराव एवं अवैध शस्त्रों से फायरिंग हुई जिसमे एक पक्ष से गुलाम मुर्तजा और फिरोज घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से मुजीब घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static