इलाहाबाद में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 03:10 PM (IST)

इलाहाबादः मध्य प्रदेश में बरसात के चलते केन नदी का पानी चंबल के नदी से यमुना में आने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान गुरूवार को गंगा और यमुना के जल में 21 और 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिह ने बताया कि मध्य प्रदेश की केन नदी के साथ ही पहाड़ी और अन्य दूसरी छोटी नदियों के पानी में बढ़ोत्तरी होने के कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यमुना के पानी में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होती है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा के जलस्तर में 7.21 जबकि यमुना में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि गुरूवार की सुबह 8 बजे फाफामऊ का जलस्तर 79.33 तथा छतनाग 76.51 एवं नैनी (यमुना) का जलस्तर 77.00 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि बुधवार को फाफामऊ में सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 79.30, छतनाग 76.30 और यमुना (नैनी) में 76.80 मीटर दर्ज किया गया था। 4 घंटे के अंतराल दोपहर 12 बजे से गंगा और यमुना के जलस्तर में 8-8 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static