बरसाती पानी से गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 11:56 AM (IST)

प्रयागराजः उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में हो रही बरसात के कारण तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढोत्तरी शुरू हो गयी है। तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने से निचले क्षेत्रों में गुजर बसर करने वाली आबादी की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है। संगम, गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों से तीर्थ पुरोहित अपना सामान धीरे-धीरे समेटने लगे हैं। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में अधिकारियों को सतकर्ता बरतने का निर्देश दिए है। इसके साथ ही बाढ़ की चौकियों पर सरकारी विभागों के कमर्मचारियों की ड़यूटी लगा दी गयी है।

सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के अनुसार मध्य प्रदेश में वर्षा के कारण वहां की केन और बेतवा नदी का पानी यमुना में आने लगा है और इसके साथ बुंदेलखंड में बारिश का पानी चंबल नदी से यमुना में पहुंच रहा है जिससे यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। पहाड़ों पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश का पानी गंगा में पहुंच रहा है जिससे गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। उन्होने बताया कि गंगा और यमुना का खतरे का जलस्तर 84.734 मीटर निर्धारित किया गया है हालांकि अभी दोनों नदियों खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है।

तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वृहस्पतिवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.780 मीटर पर स्थिर है जबकि छतनाग में 75.690 मीटर से बढ़कर 75.710 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना नैनी में 76.350 मीटर दर्ज किया गया है। शहर में गंगा किनारे बसे शिवकुटी, सलोरी, बघाडा, दारागंज, राजापुर, बेली, कछार और यमुना किनारे करेलाबाग, मीरापुर में बरगद घाट, सदियापुर,बख्शीमोढ़ा आदि क्षेत्रों में पानी धीरे धीरे बढ़नाशुरू हो गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static