योगी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा-आजादी की एक शताब्दी पूरी होने पर भारत बन जाएगा विश्व गुरु

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 04:55 PM (IST)

मथुरा: आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अपने घर पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय गान किया। फिर मथुरा के म्यूजियम में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आजादी की एक शताब्दी पूरी होने पर भारत विश्व गुरु बन जाएगा। देश विकास की ओर बढ़ रहा है और विकास कर रहा है। आज शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया है। पूरा तिरंगा में है इससे यही प्रतीत होता है कि हमारा राष्ट्र एक है। आज पूरा राष्ट्र अमर शहीदों के सम्मान में तिरंगा में हो रहा है। जो लोग जिहाद बोला करते थे आज वह ऊपर से देख रहे हैं कि भारत राष्ट्र एक है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने जिलाधिकारी मथुरा एवं एसएसपी मथुरा द्वारा शहीदों का सम्मान किया। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने शहीदों के परिजनों का और राष्ट्रपति पदक पाने वालों का सम्मान किया। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर आज पूरा देश तिरंगा के रंग में रंगा है। देशवासी हर्षो उल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक आजादी की खुशी का आयोजन हो रहा है। 
 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static