भारत-नेपाल सीमा सील...साधन बंद तो रिक्शे से UP पहुंचा दूल्हा, ले गया दुल्हनिया

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 02:47 PM (IST)

यूपी डेस्कः कहते हैं कि करने की चाहत हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है नेपाल के छोरे रफीक ने जो कि रिक्शे पर बारात लाया और अपनी दुल्हनिया को विदाई कर ले गया। जिसने भी सुना कहा दिल वाले दुल्हनिया ले गए।

बता दें कि भारत -नेपाल के रिश्तों में इधर बीच खटास बढ़ गई है।  वहीं कोरोना की वजह से भारत-नेपाल सीमा सील है। ऐसे में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए रिक्शे से भारत पहुंचा। दरअसल सीमा सील होने की वजह से कोई साधन नहीं चल रहा है।

खुश हूं कि निकाह हो गयाः रफीक
नेपाल के रफीक का निकाह उत्तर प्रदेश के बहराइच के रुपईडीहा में रहने वाली एक लड़की से होना था। रफीक ने बताया कि कई दिनों से साधन की तलाश कर रहा था पर कोई जुगाड़ नहीं चला। निकाह टालना उचित नहीं था इसलिए मैंने सोचा कि जाना है तो जाना है। मैं रिक्शा लेकर चल दिया। खुश हूं कि निकाह हो गया। रिक्शे से ही अपनी दुल्हन को लेकर जा रहा हूं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Related News

static