अनचाहे गर्भ के बाद मासूम को फेंका! सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात का शव, नोच रहे थे कुत्ते

punjabkesari.in Friday, Jul 11, 2025 - 03:38 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आज सड़क पर एक नवजात का शव पड़ा मिला। कुत्ते उस शव को नोच रहे थे। आते जाते लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, यह मामला गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार का है। यहां पर सर्विस लेन किनारे नाले पर शुक्रवार तड़के सुबह एक नवजात का शव मिला। कुत्तों का एक झुंड शव को नोच रहा था। लोगों ने देखा तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और लोगों से पूछताछ की। 

अनचाहे गर्भ के बाद मासूम को फेंका!
पुलिस को हाटा बाजार निवासी ताहिर अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर के बाहर कुत्तों नवजात के शव को नोच रहे है। पुलिस ने जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि अनचाहे गर्भ के बाद मासूम को फेंक दिया गया है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात के शव को यहां पर किसने फेंका होगा। पता चलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static