देवरिया: थाने में मां-बेटी से अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर बर्खास्त

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 01:47 PM (IST)

लखनऊ: देवरिया के एक पुलिस थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देवरिया जिले के भटनी थाने में एक महिला शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के सामने कथित रूप से अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किए गए निरीक्षक भीष्म पाल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले किसी भी कदम को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जा रही है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।

गौरतलब है कि गत 22 जून को भटनी थाने में जमीन के विवाद के सिलसिले में शिकायत लेकर आई एक महिला और उसकी बेटी के सामने निरीक्षक भीष्म पाल सिंह ने कथित रूप से अश्लील हरकत की थी। लड़की ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वह गत मंगलवार से फरार था। सिंह पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static