नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरीः सरकारी विभागों में जल्द शुरू होगी खिलाडियों की भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 05:08 PM (IST)

लखनऊ: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में प्रतिनिधित्व प्रदान किया जायेगा। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए आरक्षित समूह 'ग' के पदों पर भर्ती प्रकिया जल्द शुरू की जायेगी। इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत आरक्षित रिक्तियों को जल्द भरने के निर्देश दिए हैं।
 

प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाते हुए खिलाड़ी

सरकारी विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की जायेगीः डॉ. नवनीत सहगल
अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश के सरकारी विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की समूह 'ग' के पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। नियमावली-2022 के अनुसार दो प्रतिशत रिक्तियों को खिलाड़ियों नियुक्त किया गया है। प्रदेश में के माध्यम से भरे जाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए आरक्षित किया गया है। खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर मिलने से उनका मनोबल भी बढ़ेगा और प्रशिक्षु खिलाड़ियों के लिए वह प्रेरणास्रोत होंगे।

प्रतियोगिता में दौड़ लगाते धावक

खिलाड़ियों को स्थायी रोजागार का साधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि खिलाड़ी कोटे से कॉन्स्टेबल के पद पर 227 खिलाड़ियों को नियुक्त किया गया है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को डेढ़ लाख रुपये मानदेय पर प्रशिक्षक के रूप रखा गया है। खिलाड़ी अपने प्रदेश और देश के लिए खेलता है। इसलिए उनके योगदान को सम्मान देने के लिए स्थायी रोजागार का साधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static