अधिवक्ता की शर्मनाक करतूत! मदद के लिए आई महिला से 'जलालुद्दीन' ने 3 साल तक किया रेप; जबरन रखवाए रोजे, घर में पढ़ी नमाज, धर्मांतरण......
punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 02:09 PM (IST)

आगरा: यूपी के आगरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला न्याय के लिए मदद मांगने अपने वकील के पास गई तो अधिवक्ता ने उसे हवस का शिकार बना डाला। वकील ने तीन साल तक महिला के साथ लगातार रेप किया। जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकियां दीं। उसके घर पर नमाज पढऩे के साथ-साथ जबरन धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। ऐसा न करने पर अधिवक्ता ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त महिला ने आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
तफ्सील से जानें पूरा मामला
पूरा मामला जिले के थाना शाहगंज क्षेत्र का है। यहां की निवासी पीड़ित महिला अपनी बेटी और मां के साथ रहती है। महिला के पति विकलांग हैं और गुजरात में रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके भाईयों से उसका विवाद चल रहा था। साल 2019 में न्याय के लिए उसने दीवानी कचहरी स्थित अधिवक्ता जलालुद्दीन से संपर्क किया था। आरोपी जलालुद्दीन की नीयत उस पर डोल गई और एक दिन वह उसके घर आ धमका। महिला की तबीयत खराब होने की वजह से वह उसे दवा दिलाने के बहाने एमजी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय ले गया। जहां उसने महिला को पिस्टल की नोंक पर अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद बदनाम करने की धमकी भी दी। आरोपी अधिवक्ता ने कहा कि मेरी बहुत ऊंची पहुंच है। इस घटना के बाद आरोपी अधिवक्ता महिला को ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
घर में पढ़ता था नमाज
अकेले रहने का फायदा उठाकर वह महिला के घर भी आने लगा। घर में जब कोई नहीं होता तो वह उसके साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता ने बताया उसकी मां की मौत के बाद उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसके घर पर ही कब्जा जमा लिया और नमाज पढ़ने लगा। आरोपी महिला से रोजे रखवाता था। उससे निकाह करने और धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाता था। पीडि़ता ने जब विरोध किया तो उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
पीडि़ता का कहना है कि जलालुद्दीन की शिकायत करने के लिए वह थाना शाहगंज गई, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।