रायबरेली में आभूषण कारोबारी का अपहरण, संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 03:29 PM (IST)

रायबरेली: जिले के ऊंचाहार कस्बे से आभूषण के कारोबारी एक युवक का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव आज गोसाई का पुरवा गांव शारदा सहायक नहर पटरी के पास से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मदारीगंज गंज गांव निवासी शोभित कौशल (23) उँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में आभूषण की दुकान चलाता था। शुक्रवार की दोपहर वह दुकान पर बैठा था, तभी अचानक गायब हो गया।

ये भी पढ़ें:- बेवफाई की खौफनाक सजा ! 7 वीं फेल के इश्क में महिला कांस्टेबल की हत्या, पति और ननदोई गिरफ्तार

रामपुर : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महिला की मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और मृतका के ननदोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला रामपुर सिविल लाइन थाने महिला कांस्टेबल के पद तैनात थी। वह अवकाश पर चल रही थी। 15/ 10/ 204 को महिला के पति ने सिविल लाइंस थाने पर गुमशुदगी की एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गहना से जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की हत्या उसके पति ने अपने जीजा के साथ मिल कर उसकी हत्या की कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static