“शशश....गुरू जी सो रहे हैं”, सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच चटाई बिछाकर नींद पूरे करते मास्टर जी

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 03:50 PM (IST)

सीतापुरः “शशश..... गुरू जी सो रहे हैं” यह बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लगेगी, लेकिन यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूल में एक मास्टर जी अपनी कक्षा में बच्चों को पढ़ाने की बजाय आराम से नींद पूरी कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
PunjabKesari
मामला ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ससुरदीपुर का है। यहां तैनात शिक्षक अतुल कुमार मिश्रा क्लासरूम को बेडरूम समझकर सो रहे हैं। इतना ही नहीं कक्षा में अगल-बगल बच्चे शांति से बैठे हैं और मास्टर जी बच्चों के बीच बकायदा चटाई बिछा कर आराम से अपनी नींद पूरी कर रहे हैं। इस बाबत जब सोने वाले शिक्षक से बात की गई तो उन्होंने तबियत खराब होने के बाद दवा खाने से क्लास में नींद आना बताया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बीएसए ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही प्रधानाचार्य को भी कारण बताओ नोटिस दिया है। खैर, बीएसए तो जो बनती कार्रवाई है वो तो करेगा ही,लेकिन सोचने वाले बात यह है कि अगर शिक्षक ही देश के आने वाले भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे तो किसी और से क्या उम्मीद की जा सकती है।  

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Related News

static