कल्याण सिंह की पुण्यतिथि आज, CM योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 10:47 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने श्रद्धांजलि दी। लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में सीएम योगी आज कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जननेता, सुशासन के संवाहक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बाबूजी ने सेवा, सुशासन एवं सामाजिक न्याय के अद्वितीय प्रतिमान स्थापित किए हैं। उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।'

 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्‍थान करने के लिए आपको सदैव स्‍मरण किया जाएगा।'

 

ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि, 'महान नेता, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हम सबके बाबू जी श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि और सादर नमन।'

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में 21 अगस्त 2021 को निधन हो गया था। राम मंदिर आंदोलन में उनकी महती भूमिका रही। इसके अलावा यूपी में पहली बार बीजेपी की सरकार बनाने में उनका योगदान रहा। साथ ही उन्हें  देश के सबसे बड़े राज्य का दो बार सीएम बनने का गौरव मिला। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static