Film Industry ने खोया फेवरेट खलनायक... इन 3 फेमस Actresses के इकलौते भाई का दुखद निधन, जानें कैसे हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 07:32 PM (IST)

Kamal Roy Passed Away : फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार सामने आया है। जाने-माने अभिनेता और विलेन के किरदारों के लिए पहचान बनाने वाले कमल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कमल रॉय हाल के वर्षों में फिल्मों में कम नजर आए थे, लेकिन उनके निभाए गए गंभीर और नकारात्मक किरदार दर्शकों के बीच आज भी याद किए जाते हैं। खासतौर पर विलेन की भूमिकाओं में उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें अलग पहचान दिलाई थी।

फिल्मी परिवार से था नाता
कमल रॉय एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी बहनें उर्वशी, कल्पना और कलरंजिनी दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं। उनके भाई प्रिंस, जिनका पहले ही निधन हो चुका है, ने 1989 की फिल्म ‘लयनम’ में अभिनय किया था। इसके अलावा, कमल रॉय के दादा सूरनाड कुंजन पिल्लई एक प्रसिद्ध लेखक, शब्दकोशकार और शोधकर्ता थे, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ें : शॉपिंग प्लाजा में दिल दहला देने वाला अग्निकांड! 60 लोग जिंदा जले... एक ही दुकान से निकलीं इतनी लाशें, 81 लापता

शांत स्वभाव, अपनी शर्तों पर करियर
मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद कमल रॉय ने फिल्मी दुनिया में अपनी राह खुद चुनी। उन्होंने बिना किसी प्रचार या विवाद के सिनेमा में कदम रखा और अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाई। वे चुपचाप काम करते रहे और अपनी भूमिकाओं के जरिए दर्शकों पर प्रभाव छोड़ते गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static