कन्नौज महोत्सव की हुई शुरुआत, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 12:10 AM (IST)

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज में करीब 17 साल बाद एक बार फिर कन्नौज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में कई राज्यों से आये कलाकारों ने नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति दी।
PunjabKesari
बता दें कि 27 नवम्बर से लेकर 4 दिसम्बर तक चलने वाले कन्नौज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ एक जिला एक उत्पाद योजना के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को उन्नतशील खेती की जानकारी के लिए कृषि विभाग द्वारा किसान मेला लगाया जायेगा। इसके अलावा महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, हेमंत बृजवासी जैसे कलाकार प्रस्तुति देगें।
PunjabKesari
मीडिया से बात करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज महोत्सव की शुरुआत हो गई है। एक सप्ताह मनोरंजन का समय रहेगा। साथ ही सीखने का भी समय रहेगा। इस मंच के माध्यम से क्षेत्र में जो बढ़ोत्तरी व तरक्की हुई है सभी के सामने लाना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत देश के विभिन्न धरोहर है उनको मंच पर लगाया जा रहा है। इस तरह का आयोजन हर साल होना चाहिए। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कन्नौज महोत्सव के माध्यम से इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराना। साथ ही समूहों को एक उचित प्लेटफार्म दिलाना मकसद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static