Kanpur: फिर शायराना अंदाज में दिखे सपा MLA इरफान सोलंकी, कहा कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती...

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 05:22 PM (IST)

कानपुर: गैंगस्टर एक्ट में महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी की शनिवार को कानपुर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। पेशी के बाद एक बार फिर सपा विधायक शायराना अंदाज में दिखे। मीडिया को देखकर उन्होंने कहा ‘तूफानों से डरकर नौका कभी पार नहीं होती, संघर्ष करने वालो की कभी हार नहीं होती’। विधायक इसके आगे और कुछ कह पाते इससे पहले ही पुलिस ने सपा विधायक को कैदी वाहन में बैठाकर महाराजगंज के लिए रवाना हो गई।
PunjabKesariगौरतलब है कि कानपुर के जाजमऊ क डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि प्लॉट पर कब्जे के लिए विधायक ने अपने गुर्गों से प्लॉट पर बनी झोपड़ी में आग लगवा दी थी।
PunjabKesariपुलिस ने इस मामले में विधायक, भाई रिजवान और गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी के जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी सहित 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही कानपुर पुलिस ने अब तक विधायक, उनके भाई और पत्नी के अलावा करीबियों की लगभग 38 करोड़ रूपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static