Kanpur: बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की जमकर हुई पिटाई, बोला- काहे बेज्जती कर रहे हो यार...
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 05:17 PM (IST)

कानपुर, Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में उस हड़कंप मच गया जब एक युवक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया, लेकिन उसकी ये कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। उसकी एक गलती ने पूरे प्लान को फेल कर दिया। युवक ने बुर्का को पहन लिया, लेकिन अपनी चाल बदलना भूल गया। उसकी मर्दाना चाल ने उस पर शक करने के लिए मजबूर कर दिया। बस फिर क्या था उसे आस-पड़ोस के लोगों ने पकड़ा तो वह युवक निकला। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।
मामला कानपुर के घाटमपुर का है, यहां एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। इसबार मिलने के लिए उसने बुर्का पहन रखा था लेकिन उसने जूतें नहीं चेंज किए थे। जिससे उसकी पहचान हो गई। स्थानीय लोगों ने जूतें देख उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। जब उसका बुर्का निकाला तो औरत नहीं बल्कि लड़का निकला। जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने कुछ भी बताने से मनाकर दिया जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।
औरैया के रहने वाले अंसार के भाई की ससुराल है। ससुराल में ही जब भाई की शादी हुई थी तभी अंसार भी बरात में आया था। उस दौरान उसे वहां एक लड़की से इश्क हो गया। युवक अंसार अक्सर भाई की ससुराल में लड़की से मिलने जाया करता था, लेकिन घरवालों ने उसकी हरकतें देखकर उसको मिलने से मना कर दिया। युवक का बुर्का पहने हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि काहे बेज्जती कर रहे हो यार।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा

Pitru Paksha 2023: इस दिन से शुरू होंगे पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की तिथि