Karva Chauth 2022: मेरठ में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, जानिए किस समय देख सकेंगी चांद
punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 02:10 PM (IST)

मेरठः आज यानी गुरुवार के दिन देशभर में महिलाएं करवा चौथ का त्यौहार मना रही है और अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही है। पूरा दिन करवा चौथ का व्रत रखने के बाद पत्नियों शाम को चांद देखने के बाद अपना व्रत खोलती है। यूपी के मेरठ में भी आज महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है और शाम को चंद्रमा दर्शन और पूजन के बाद निर्जला व्रत खोलेगी। बता दें कि मेरठ में आज 08 बजकर 07 मिनट पर चांद निकलेगा और सुहागिनों इस समय चांद का दीदार कर अपना व्रत खोल सकती है।
बता दें कि दो दिन पहले तक हुई लगातार बारिश के बाद बुधवार और गुरुवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई। करवाचौथ पर आज मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में हल्के बादल आसमान पर नजर आ सकते हैं, लेकिन शाम को बरसात की कोई संभावना नहीं लग रही वहीं रात में चांद के दीदार भी महिलाओं को आसानी से हो सकेंगे। महिलाएं ठीक समय पर चांद को देखकर अपना व्रत खोल सकती है।
करवा चौथ का व्रत होता है महिलाओं के लिए खास
करवाचौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, इसलिए चंद्रमा दर्शन ने होने की स्थिति में पति का चेहरा देखकर व्रत खोला जाता है। महिलाओं का कहना है कि पिछले साल भी करवाचौथ पर रात में बरसात के कारण चंद्रमा दर्शन और पूजन नहीं किया गया था। लेकिन इस बार मौसम ठीक रहने और चंद्रमा के दर्शन होने की उम्मीद है।
सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग होने से खास होगा करवाचौथ
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर की भोर 2:04 बजे लग रही है जो 14 अक्टूबर की भोर 2:58 बजे तक रहेगी। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य का विधान है, चंद्रोदय 13 अक्टूबर की रात 7:54 बजे होने पर अर्घ्यदान, पूजन करना चाहिए। इस बार करवा चौथ पर कृतिका नक्षत्र व सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग होने से यह बहुत खास होगा।