Karwa Chauth Special Mehndi Design: लखनऊ में करवा चौथ पर महिलाओं के पसंद की टॉप 5 मेंहदी की डिजाइन, इस बार ये वाला जरूर ट्राई करें

punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 12:44 PM (IST)

 Karwa Chauth Special Mehndi Design: भारत देश में करवा चौथ महिलाओं के लिए एक विशेष त्यौहार के रूम में माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके साथ ही इस दिन महिलाओं को सजने-संवरने  का भी मौका मिलता है और किसी भी महिला का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा होता है। इसलिए वे इस मेहंदी जरूर लगाती हैं। कई महिलाएं असमंजस में रहती है कि कौन सी डिजाइन लगाना चाहिए तो यहां हम बताएंगे ऐसी डिजाइन जो आपके हाथों को और निखार सकती हैं।

आपको बता दें कि आजकल नई दुल्हन के लिए सिंपल मिनिमल डिजाइन तक, कई वैरायटी देखने को मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कुछ ऐसी स्टाइलिश, यूनिक और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन्स जो इस करवा चौथ पर आपके हाथों को बना देंगी सबसे खास।

Karwa Chauth Special Mehndi Design 1
PunjabKesari

 यह एक बेहद खास डिजाइन है जो मार्केट में नई उम्र की महिलाए लगा रही है। यह यह पूरे हथेलियों के साथ हाथों पर लगाया जाता है। इसमें हथेली के बीच में गोलाकार डिजाइन बनाया जाता है। उसके किनारे पत्तियां लगाई जाती है। हाथों पर हाथी का चित्र बना रहता है जिससे हाथ की सुंदरता और बढ़ जाती है।

Karwa Chauth Special Mehndi Design 2
PunjabKesari
 यह करवा चौथ स्पेशल डिजाइन है। इस डिजाइन में चांद लगा होता है जो आपके हाथों पर एक बेहद आकर्षक डिजाइन देता है। एक हथेली पर चांद की तरह डिजाइन होती है। वहीं दूसरी हथेली पर करवा चौथ पर अपने पति को चलनी में निहारती हुई महिला की डिजाइन बनी होती है।

Karwa Chauth Special Mehndi Design 3
PunjabKesari

3. यह डिजाइन आप हथेली के उपरी हिस्से में लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों की सुदंरता और बढ़ जाती है। साथ ही आपके श्रृंगार में चार चांद लगा देती है।

Karwa Chauth Special Mehndi Design 4
PunjabKesari

4. यह एक करवा चौथ पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मेहंदी की डिजाइन है। इसमें उंगली से लेकर हथेली तक एक पतली रेखा में ही डिजाइन बनाई जाती है। यह क बहुत ही सुंदर डिजाइन होती है।

Karwa Chauth Special Mehndi Design 5

PunjabKesari

यह भी एक मार्केट में पसंद की जाने वाली डिजाइन में सुमार है। अगर आपको सिंपल डिजाइन पसंद है तो आप इसे ट्राई कर सकती है। क्योंकि यह भारी –भरकम डिजाइन नहीं है। यह हथेलियों पर एक बेहर प्यारा और आकर्षक डिजाइन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static